घर से निकला युवक अगली सुबह मिला मृत, इलाके में दहशत
जालंधर 21 मई (सुखविंदर, राहुल) : वीरवार की सुबह जालंधर के गदाईपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब नहर में खून से लथपथ एक लाश देखी गई। इसके बाद इलाका निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर फोकल प्वाइंट चौंकी की पुलिस ने पहुंच कर बॉडी को देख सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी ।सूचना मिलने पर एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा,थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी,थाना डिवीजन नंबर 1के प्रभारी राकेश कुमार ,पीसीआर की टीमें और सी आई ए स्टाफ की पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान शीतल नगर के रहने वाले पंकज पुत्र शंकर दास के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर कई घाव भी है और वह खून से लथपथ था। बॉडी को नहर में मोटरसाइकिल समेत फेंका हुआ था। पुलिस ने तुरंत मौके पर फिंगरप्रिंट टीम और सीआईए टीम को बुला लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
मौके पर पहुंचे डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आज सुबह करीब 9:00 बजे उन्हें सूचना मिली थी। कि गदाईपुर नहर में एक मोटरसाइकिल सहित लाश पड़ी हुई है। मौके पर आकर बाइक के नम्बर से मृतक का एड्रेस निकलवाकर परिवार को सूचना दे दी गई है। शव पर काफी घाव है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढिल्लों ने यह भी कहा की परिवार के बयानों पर कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई ने बताया कि वह बीती रात घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था तो रात को घर नहीं पहुंचा और आज उसे पुलिस ने बताया कि तुम्हारे भाई की हत्या कर दी गई है

