जालंधर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
जालंधर 21 जुलाई (ब्यूरो) : सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर आबकारी विभाग की एसटीजी टीम द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

पहली कार्रवाई में एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींढसा के नेतृत्व में एक्साइज इंस्पेक्टर इंदरबीर सिंह एवं एक्साइज इंस्पेक्टर सोमंत माही, आबकारी पुलिस के साथ, डीसी (आबकारी) रणजीत सिंह, जालंधर जोन, एसी (आबकारी) जालंधर रेंज-II हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों तथा ई.ओ. जसप्रीत सिंह, इंचार्ज एसटीजी टीम के पर्यवेक्षण में निजरा–अठौला रोड पर नाका लगाया गया।

नाके के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वाहन संख्या HP23D5401 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से पंजाब किंग्स व्हिस्की की कुल 37 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 750 मिलीलीटर की 132 बोतलें (11 पेटियां) तथा 180 मिलीलीटर के 1,300 निप (26 पेटियां) शामिल हैं। इस संबंध में थाना लांबड़ा में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

दूसरी कार्रवाई में एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींढसा के नेतृत्व में एक्साइज इंस्पेक्टर इंदरबीर सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर सुशील सिंह एवं एक्साइज इंस्पेक्टर साहिल रंगा, आबकारी पुलिस तथा क्राइम ब्रांच पुलिस के साथ, डीसी (आबकारी) रणजीत सिंह, जालंधर जोन, एसी (आबकारी) जालंधर रेंज-II हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों तथा ई.ओ. जसप्रीत सिंह, इंचार्ज एसटीजी टीम के पर्यवेक्षण में जालंधर कैंट स्थित विकास राज उर्फ बट्टा, पिता विजय कुमार, मकान नंबर 87, मोहल्ला नंबर 30 के निवास पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पंजाब किंग्स व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 50 बोतलें तथा 180 मिलीलीटर के 513 निप बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 563 बोतलें/निप बरामद हुए। आरोपी एक आदतन अपराधी बताया गया है। इस संबंध में थाना जालंधर कैंट में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
दोनों कार्रवाइयों में कुल 37 पेटियां तथा 563 बोतलें/निप पंजाब किंग्स व्हिस्की बरामद की गई हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
