अगले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट

Featured PUNJAB ZEE PUNJAB TV

अगले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट

न्यूज डेस्क 21 मई (ब्यूरो) : पंजाब में मौसम ने फिर करवट ले ली है। पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Punjab SDMA) ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और संगरूर में तेज बारिश, आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

SDMA ने किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। वहीं वाहन चालकों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी तरह की आपात स्थिति में लोग तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *