अशोक कुमार हिक्की के नेतृत्व में मजबूत होगी भाजपा : ललित कुमार बब्बू
जालंधर 20 जुलाई (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिक्की की नियुक्ति पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रवक्ता ललित कुमार बब्बू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ललित कुमार बब्बू ने कहा कि अशोक कुमार हिक्की एक कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं।
उनके नेतृत्व में भाजपा जलंधर में नई ऊर्जा और नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का अभियान और तेज होगा, जिसका लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को अवश्य मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
ललित कुमार बब्बू ने कहा कि जलंधर को नशा मुक्त बनाने के लिए भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी और युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों, नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भाजपा हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव की राजनीति नहीं बल्कि सेवा, विकास और जनविश्वास की राजनीति करती है। अशोक कुमार हिक्की के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जलंधर में विकास, जनसेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखा जाएगा।
अंत में ललित कुमार बब्बू ने एक बार फिर अशोक कुमार हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जलंधर में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और जनता का विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।
