जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का हुआ तबादला,अब यह होंगे हुए पुलिस कमिश्नर,पढ़े

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का हुआ तबादला,अब यह होंगे हुए पुलिस कमिश्नर,पढ़े

न्यूज नेटवर्क 1 जून (ब्यूरो) : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। वर्तमान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला कर दिया गया है।

 

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। यहां बता दे की नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पहले भी कई साल जालंधर में अपनी ड्यूटी निभा चुके हैं। उनको जालंधर की काफी जानकारी है।

इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पुलिस कमिश्नर के पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *