स्मार्ट सिटी की स्मार्ट लाइटों से कंफ्यूज हो रहे लोग,चले या रुके,क्या करें

Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट लाइटों से कंफ्यूज हो रहे लोग,चले या रुके,क्या करें

जालंधर 21 अगस्त (राहुल) :
जालंधर: शहर के कई चौराहों पर पिछले कुछ दिनों से नई स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाना है, लेकिन शुक्रवार शाम चिक-चिक चौक पर इन स्मार्ट लाइटों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी।

शाम के समय कामकाज से छुट्टी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर लगी स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों को लेकर वाहन चालक असमंजस में नजर आए। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें आगे बढ़ना है या रुकना है।

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक सिग्नल पर रेड और ग्रीन दोनों लाइटें एक साथ दिखाई दे रही थीं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया कि सिग्नल का पालन किस तरह किया जाए। चौराहे से गुजर रहे कई लोग कुछ देर तक रुके रहे, जबकि कुछ वाहन चालक आगे निकलते दिखाई दिए।

शाम के व्यस्त समय में सिग्नल की इस स्थिति के कारण चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आई। लोगों का कहना है कि अगर स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगाई जा रही हैं तो उन्हें स्पष्ट और सही तरीके से काम करना चाहिए, ताकि वाहन चालकों को सुविधा मिले, न कि वे और ज्यादा कंफ्यूज हों।

अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों की तकनीकी जांच करवाता है या नहीं, ताकि आने वाले दिनों में वाहन चालकों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *