पुलिस को देख भगाई गाड़ी,पुलिस ने रोकने के लिए टक्कर मारी,फिर भी पड़े पुलिस पर भारी और भगाई गाड़ी,देखें मौके की वीडियो

कपूरथला 10 जून (ब्यूरो) : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के बाहर उस समय लोग घबरा गए। जब पुलिस की गाड़ी और एक सफेद रंग की स्कार्पियो में टक्कर हो गई। दरअसल यह टक्कर सड़क पर चल रही गाड़ियों की नही हुई। बल्कि पुलिस ने जानबूझ कर टक्कर मारी। क्योंकि पुलिस को जब इस स्कार्पियो सवार युवकों पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश तो उस स्कोर्पियो सवार गाड़ी वालो ने गाड़ी भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया।


लेकिन जब वह नही रुके तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक लिया। उसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से उस गाड़ी को घेर लिया। लेकिन फिर भी वह स्कोर्पियो सवार गाड़ी से उतरे नही। जिसके बाद भी वह गाड़ी से बाहर नही आये। और गाड़ी को भगाने लगे। पुलिस ने अपनी रिवाल्वर भी निकाल ली। और उससे उस गाड़ी के शीशे पर दो बार मार कर शीशे भी तोड़ दिए। जिसके बावजूद भी उन स्कोर्पियो सवार युवकों को पुलिस का कुछ नही डर ना होते वह वहां से भाग निकले।


इस सारी घटना CCTV में कैद हो गई। वही दूरी और उस घटनास्थल के पास बनी मार्किट के कुछ लोगो ने इस सारे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जोकि अब काफी वायरल हो रहा है।


जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल के नजदीक से जब पुलिस अपनी गाड़ी में जा रही थी। तो उनको सफेद रंग की स्कार्पियो कार में कुछ शक्की युवक दिखे। जिन को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया लेकिन वह ना रुके। पुलिस ने उनका पीछा भी किया। लेकिन पुलिस को देखकर भी वह वहां से भाग निकले। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Jalandhar News, Local News और Punjab News के लिए जुड़े रहें Zeepunjabtv के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *