पुलिस को देख लुटेरों को भागना पड़ा महंगा,हाथ पांव टूटे

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

पुलिस को देख लुटेरों को भागना पड़ा महंगा,हाथ पांव टूटे

जालंधर 13 अगस्त (ब्यूरो) : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर PB08 CZ 2403, पैशन रिंग काले रंग पर सवार होकर विजे कॉलोनी के पास पहुंचा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे रोक लिया, जिनमें से दो ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। आरोपियों ने उससे मोटरसाइकिल, पर्स, पांच एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और करीब 8 हजार रुपये लूट लिए।

इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 जालंधर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि लूटी गई मोटरसाइकिल पर दो युवक गांव सुभाना में नाखा वाला बाग, आर्मी एन्क्लेव की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की, लेकिन बारिश के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गिर पड़े।

पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विक्रम महे पुत्र परमजीत निवासी गांव मिठापुर, गुरुद्वारा गुरु रविदास के नजदीक जालंधर और अमनदीप सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी गांव मिठापुर, गुरुद्वारा गुरु रविदास के नजदीक जालंधर के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल PB08 CZ 2403 बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *