जालन्धर : सुखमीत डिप्टी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुनीत व नरिंदर लल्ली को किया अदालत में पेश, इतने दिनों का मिला रिमांड

जालंधर 8 फरवरी (ब्यूरो) : बीते दिनों पहले पंजाब के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर पुनीत शर्मा , नरिंदर शर्मा उर्फ लल्ली को अमृतसर पुलिस ने 4 अन्य गैंगस्टरों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज जालंधर पुलिस पुनीत और लल्ली को प्रोडेक्शन वारंट पर पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी कत्ल केस में जालंधर लेकर आई। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। जहां पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला है।

बता दें कि दोनों गैंगस्टरों ने जालंधर सिटी के साथ साथ देहात में भी कत्ल किए थे। जहां वर्ष 2021 में पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी का गोपाल नगर में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। जिसके बाद 2022 में कब्बड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया का कत्ल किया था जिसके बाद उसी साल जालंधर के प्रीत नगर में व्यापारी टिंकू हत्याकांड व कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया का कत्ल किया था।

इस दौरान एसीपी परमजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस द्वारा 10 दिन का रिमांड मांगा गया था पर कोर्ट द्वारा 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज इन दोनों गैंगस्टरों को सुखमीत सिंह डिप्टी हत्याकांड जोकि थाना नंबर 2 में दर्ज है के तहत लाया गया है। बताया जा रहा है कि शूटर पुनीत से गहराई से पूछताछ के दौरान बड़े नामों के खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *