जालंधर : घर की छत पर जाकर व्यक्ति ने चलाई गोली,मौत

जालंधर 31 जनवरी (ब्यूरो) : जालंधर के थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते कोर्ट रामदास नगर लदेवाली मे आज सुबह एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी का काम करने वाले सुखदेव सिंह ने आज अपनी पहली पत्नी व उसके परिवार से तंग आकर अपने आप अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार दी। इस सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुखदेव सिंह छत पर चढ़कर काफी समय रोने के बाद खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

जानकारी देती हुई सुखदेव सिंह की बहू नंदिनी ने बताया कि उसके ससुर बहुत ही अच्छे इंसान थे। सुखदेव सिंह की पहली शादी बटाला में हुई थी। इसके बाद उनका तलाक नहीं दिया था। इसके बाद वह यहां जालंधर में रह रहे थे। इन सब को लेकर पिछले कुछ समय से उनकी पहली पत्नी और उनके परिवार वाले गलत वीडियो भेज और फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें तंग प्रचार करते थे। इस सारे मामले को लेकर हमने पुलिस में शिकायत भी की हुई थी। सुखदेव सिंह ने आज अपने काम से छुट्टी ली हुई थी।

लेकिन आज जब वह किसी काम के लिए छत पर जा रही थी। कि तभी उसे गोली की आवाज आई जिसके कुछ सेकेंड बाद ही सुखदेव सिंह सीडीओ से गिरते हुए नीचे आ गए। नंदिनी ने गुहार लगाते हुए कहा कि उसके ससुर को इंसाफ मिलना चाहिए और इन सब दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिनकी वजह से आज सुखदेव सिंह ने इतना बड़ा कदम उठाया है।

वही मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिवार के बयान दर्ज कर जो भी बनती कार्रवाई होगी उसकी इन्वेस्टिगेशन कर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *