जालंधर के BSF केम्प्स में करवाया गया रोजगार मेला, देखें वीडियो

0

 

जालन्धर 12 फरवरी (ब्यूरो) : सोमवार को जालंधर की बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) कैंपस में रोजगार मेले का कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें विशेष तौर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। अनुराग ठाकुर ने यहां पहुंच नवनियुक्त नौकरी पाने वाले लोगों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कार्य करते हैं वह लोगों के हितों के लिए ही होते हैं। आज केंद्र सरकार द्वारा देश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे गए। आज पूरे देश भर में 27 जगह पर यह रोजगार मेलेलगाए गए जहां नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कतर में पूर्व नौ सैनिकों को सलामत अपने देश वापस लाने का काम मोदी सरकार ने किया है। कुछ समय पहले जब रूस और यूक्रेन दोनों देशों का आपस में युद्ध हुआ था। उसमे भी भारत के 27 हजार के करीब विद्यार्थियों को सकुशल वापिस अपने देश भारत लाया गया था। इसी तरह अफगानिस्तान से भी अपने सिख भाइयों के साथ अन्य लोगो को भी भारत वापिस लाया गया था।
किसी आंदोलन के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में किसानों को अनदेखा किया जाता था। जबकि मोदी सरकार में किसानों का सम्मान किया जाता है। पिछले 6 वर्षो में सरकार द्वारा किसानों को 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपया PM किसान सम्मान निधि का किसानों को दिया गया है। इसके साथ ही 3 लाख करोड़ रुपया यूरिया खाद की सब्सिडी भी दी गई है।

MSP को लेकर ठाकुर ने कहा कि इसको गलत ढंग से फैलाने का काम कई सरकारों ने किया है।

भारतीय जनता पार्टी लगातार संगठन को मजबूत कर रही है। पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस को भी देख लिया है। फिर आम आदमी पार्टी को भी देख लिया है। अब लोगो ध्यान भारतीय जनता पार्टी पर है। क्योंकि भाजपा ने नेशनल हाईवे के बड़े प्रोजेक्ट हो या रेलवे के सभी प्रोजेक्ट भारतीय जनता पार्टी ने ही पंजाब को दिए है। पहले की सरकार हमेशा पंजाब को लेकर अनदेखी ही करती रही है। किसी ने भी पंजाब के विकास की और ध्यान नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश के साथ इस बार पंजाब से लोकसभा चुनाव लडेगी। ज्यादा से ज्यादा सीटें हम पंजाब से जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here