अब जालंधर में मिलेगी विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता, फोर्टिस ने शुरू की नई सुविधा

HEALTH JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

अब जालंधर में मिलेगी विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता, फोर्टिस ने शुरू की नई सुविधा

जालंधर 24 जून (ब्यूरो) :
फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर ने डाइजेस्टिव और लिवर केयर सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अत्याधुनिक एंडोस्कोपी एवं गैस्ट्रो सुइट तथा समर्पित लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के माध्यम से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, पैंक्रियाटिक, बिलियरी और लिवर संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नया एंडोस्कोपी एवं गैस्ट्रो सुइट विभिन्न प्रकार की डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं की सुविधा प्रदान करेगा। इससे पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव होगी और मरीजों को कम चीर-फाड़ वाले उपचार के माध्यम से सुरक्षित एवं सटीक चिकित्सा मिल सकेगी।

इसके साथ ही शुरू किया गया लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक गंभीर लिवर रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, विस्तृत जांच, ट्रांसप्लांट काउंसलिंग, प्री-ट्रांसप्लांट मूल्यांकन तथा पोस्ट-ट्रांसप्लांट फॉलो-अप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

इस पहल के अंतर्गत फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग, नई दिल्ली के प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड (लिवर ट्रांसप्लांट) डॉ. आशीष जॉर्ज प्रत्येक माह के तीसरे वीरवार को फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर में विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं देंगे। इससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हो सकेगी।

फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. साहिल नोहरिया और हेपेटोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. सौरभ मिश्रा ने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और लिवर हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक और उन्नत प्रक्रियात्मक क्षमताओं की मदद से जटिल बीमारियों का अधिक सटीकता और सुरक्षा के साथ उपचार संभव होगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में रोग की पहचान मरीजों के बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मिनिमल एक्सेस, बैरिएट्रिक, जीआई एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. हरमीत पॉल सिंह तथा जीआई, एचपीबी एवं रोबोटिक सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं हेपेटोबिलियरी रोगों के उपचार में विभिन्न विशेषज्ञों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक होता है। नई सुविधा से मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र, आधुनिक और मरीज-केंद्रित उपचार उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

डॉ. आशीष जॉर्ज ने कहा कि गंभीर लिवर रोगों के मामलों में समय पर जांच और विशेषज्ञ सलाह बेहद महत्वपूर्ण होती है। समर्पित लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को उनके घर के नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी, जिससे इलाज में होने वाली देरी और यात्रा संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह क्लिनिक ट्रांसप्लांट से पहले और बाद की संपूर्ण देखभाल सुनिश्चित करेगा।

फोर्टिस हेल्थकेयर, पंजाब के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड आशीष भाटिया ने कहा कि गैस्ट्रो एवं हेपेटोबिलियरी साइंसेज विभाग की शुरुआत क्षेत्र के लोगों तक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई एंडोस्कोपी सेवाओं और लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक के शुरू होने से मरीजों को विशेष उपचार के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फोर्टिस का उद्देश्य आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *