जालंधर में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा अपडेट, हड़ताल खत्म, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

Featured JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

जालंधर में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा अपडेट, हड़ताल खत्म, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

जालंधर 24 अगस्त (ब्यूरो) : जालंधर में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ हुई बैठक के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने काम पर लौटने का फैसला किया है।

यूनियन के हड़ताल खत्म करने के फैसले के बाद शहर में आज से दोबारा कूड़ा उठाने का काम शुरू किया जाएगा। हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी।

बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के बाद यूनियन ने फिलहाल हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।

अब नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने और सड़कों व इलाकों में जमा कूड़े को जल्द से जल्द उठाने का अभियान शुरू किया जाएगा। आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाने के लिए निगम की टीमें लगातार काम करेंगी।

हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े से राहत मिलेगी और जालंधर की सफाई व्यवस्था फिर से सामान्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *