तेज हवाओं के बीच धधका ट्रांसफॉर्मर, देखते ही देखते आग ने पूरे खंभे को घेरा

Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

तेज हवाओं के बीच धधका ट्रांसफॉर्मर, देखते ही देखते आग ने पूरे खंभे को घेरा

जालंधर 24 अगस्त (ब्यूरो) :  जालंधर के धोगड़ी रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के खंभे पर लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, जिसके बाद तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गई और पूरे बिजली के खंभे को अपनी चपेट में ले लिया।

 

आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इलाका निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर धोगड़ी रोड स्थित बिजली के खंभे पर लगे ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया।

नरेश कुमार के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई, ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। बिजली विभाग की टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *