जालंधर के इस इलाके में पुलिस और एक्साइज की Raid,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर के इस इलाके में पुलिस और एक्साइज की Raid,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

जालंधर 22 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर के वेस्ट इलाके में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा। यह रेड राजिंदर कुमार उर्फ राजू चौहान के घर पर की गई, जहां से बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद हुई। मौके से राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

https://youtu.be/CVYxvjnRo9w?si=xcrtGRf-WqGzr3AJ

 

जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक रिहायशी घर में अवैध तरीके से शराब का भंडारण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान घर से करीब 50 से 60 पेटियां व्हिस्की की बरामद हुईं।

एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी जांच की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी मात्रा में शराब मिलने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर अवैध कारोबार का मामला है।

वहीं एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि जिस घर में रेड की गई, वह रिहायशी इमारत है और इसका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इस संबंध में नगर निगम को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया, जिसमें चार सिलेंडर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि सामान सही पाया गया तो संबंधित लोगों को लौटा दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *