नाकेबंदी में रोकी Breeza Car, अंदर से भारी मात्रा में मिली हेरोइन

CRIME Featured JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

नाकेबंदी में रोकी Breeza Car, अंदर से भारी मात्रा में मिली हेरोइन

जालंधर 24 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सफेद रंग की ब्रीजा कार (PB-46-AF-3127) को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर गाड़ी से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण, निवासी तरनतारन, और सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जसकरण सिंह 10वीं पास है और पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन पिछले करीब छह महीनों से नशे की सप्लाई में शामिल था। वहीं सुखदेव सिंह, जो 8वीं पास है और पहले डेयरी का काम करता था, वह भी बीते कुछ समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद हेरोइन और कार को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *