जालंधर में BMS फैशन फायरिंग केस में वांटेड अपराधी का मुठभेड़ में किया एनकाउंटर

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर में BMS फैशन फायरिंग केस में वांटेड अपराधी का
मुठभेड़ में किया एनकाउंटर

जालंधर 23 जून (ब्यूरो) : शहर के जमशेर एरिया में मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई क्रॉस फायरिंग में एक वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी कुछ दिन पहले बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को वांछित था।

 

जानकारी के अनुसार, बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग के बाद जांच में सामने आया था कि शोरूम मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी थी और घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, मामले का मास्टरमाइंड बिल्ला फरार चल रहा था।

 

 

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि वांछित आरोपी बिल्ला जमशेर क्षेत्र में मौजूद है।

 

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान बिल्ला घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि BMS फैशन में हुई फायरिंग मामले में एक दोषी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन दूसरे आरोपी नवल उर्फ बिल्ला को दो दिन पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड लिया गया था। इससे पूछताछ में बात कि वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल छुपाया हुआ है। आज CIA स्टाफ पुलिस पार्टी के साथ जब बिल्ला को यहां लाया गया। तो इसने मोटरसाइकिल के साथ एक पिस्टल भी छिपाकर रखा हुआ था। जो इसने पहले पुलिस को इसके बारे में नहीं बताया था।

 

जब यहां पहुंचा तो इसने उस पिस्टल के साथ पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाबी फायरिंग में इसकी टांग पर गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। डीसीपी ने नौजवानों को यह भी अपील की है कोई भी नौजवान ऐसे विदेशों में बैठे ऐसे लोगों से दूर रहे जो नौजवानों को लालच देकर उनका भविष्य खराब कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *