आज जालंधर के इन इलाकों में 7 घंटे रहेगी बिजली बंद
जालंधर 29 मार्च (ब्यूरो) : रविवार को बिजली विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाबी बाग (यूपीएस श्रेणी), स्टार (श्रेणी 2), गदईपुर-1 (श्रेणी 2), विवेकानंद, बाबा मंदिर, पायलट, न्यूकॉन, बाबा विश्वकर्मा, केसी, न्यू लक्ष्मी और बसंत क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लेदर कॉम्प्लेक्स, वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, जालंधर कुंज, जालंधर विहार, ग्रीन फील्ड, गाजीपुर, संगल सोहल और कपूरथला रोड के आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

