जालंधर में बड़ा हादसा टला, खराब बस से बचते हुए फ्लाईओवर से गिरा ट्रक

Crypto News Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर में बड़ा हादसा टला, खराब बस से बचते हुए फ्लाईओवर से गिरा ट्रक

जालंधर 30 जुलाई (सुखविंदर, राहुल) : जालंधर के चोगिट्टी चौक के समीप स्थित जेसी रिजॉर्ट के सामने बने फ्लाईओवर पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक ट्रक चालक ने सड़क पर खड़ी खराब बस को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

 

ट्रक के नीचे गिरने के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाते हुए वाहनों की आवाजाही को सामान्य कराया।

 

 

ट्रक चालक जोगिंदर ने बताया कि वह फिल्लौर से बटाला की ओर जा रहा था। जब वह जेसी रिजॉर्ट के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सामने एक खराब बस खड़ी थी। बस को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।

 

वहीं, ट्रैफिक पुलिस के जोन-1 के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से ट्रक पलटने की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान सामने आया कि फ्लाईओवर पर खड़ी खराब बस के कारण यह हादसा हुआ। बस को सड़क के किनारे हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *