30 जुलाई को जालंधर बंद को लेकर विपन सभरवाल का आया यह बड़ा बयान
जालंधर 29 जुलाई (ब्यूरो) : बीते कुछ दिन पहले पंजाब के बरनाला में पंजाब पुलिस की ओर से सफाई सेवकों पर बेहरमी से लाठी चार्ज की गई थी। जिसके संदर्भ में 27 जुलाई को वाल्मीकि समाज की ओर से पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। 27 जुलाई के बंद को लेकर जनता की ओर से संपूर्ण समर्थन भी मिला था।
इसके बाद अब सोशल मीडिया पर 30 जुलाई को पंजाब बैंड की कॉल को लेकर लोगों में काफी पैनिक देखने को मिल रहा है। वही जालंधर के लोग इस बात को लेकर काफी पैनिक है कि कल को दुकान आदि खोली जाए या नहीं। इसको लेकर वाल्मीकि समाज और भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के अध्यक्ष विपिन सभरवाल और अन्य पदाधिकारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि कल यानी 30 जुलाई को जालंधर बंद की कॉल नहीं दी गई है।
रोजाना की तरह ही बाजार खुलेंगे लोगों को पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि नगर निगम में जो पिछले एक हफ्ते से हड़ताल चल रही है सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर में पूरा नहीं उठाया जाएगा। और नगर निगम में ही धरना प्रदर्शन दिया जाएगा और इसके साथ ही श्री राम चौक में पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया जाएगा।
वही विपन सभरवाल वाले ने बताया कि जैसे कि बरनाला के डीएसपी इंस्पेक्टर और अन्य मुलाजिमों को नौकरी से बर्खास्त कर उन पर मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। आने वाले दिनों में यह संघर्ष और भी तेज हो सकता है।
