जालंधर नॉर्थ में शुक्राना यात्रा बनी रणभूमि, ईंट-पत्थर चलने से मची भगदड़,ACP का आया बड़ा बयान

CRIME JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

जालंधर नॉर्थ में शुक्राना यात्रा बनी रणभूमि, ईंट-पत्थर चलने से मची भगदड़,ACP का आया बड़ा बयान

जालंधर 2 अगस्त (ब्यूरो) : जालंधर के एक धार्मिक स्थल पर रविवार शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दो विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़कर ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। उपलब्ध जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में जालंधर नॉर्थ हलके का प्रभार मिलने के बाद मेयर विनीत धीर द्वारा शाम को शुकराना यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक टांडा रोड स्थित धार्मिक स्थल पर पहुंचे। इसी बीच शहर के एक विरोधी गुट के लोग भी वहां पहुंच गए, जिससे माहौल गर्मा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष द्वारा अपने नेता के समर्थन में नारे लगाए गए, जिसका दूसरे गुट ने भी जवाब दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला हाथापाई के बाद पथराव तक पहुंच गया। घटना के कारण धार्मिक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं, दोनों गुटों के प्रमुख लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मंदिर परिसर और आस पास लगे CCTV कैमरों को देख जो भी दोषी है उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *