भव्य लव कुश रामलीला में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा,यह अभिनेता करेंगे रावण दहन,पढ़े
न्यूज नेटवर्क 29 सितम्बर (ब्यूरो) : इस बार दशहरा पर्व पर दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला इस बार और भी भव्य होने जा रही है। इस बार बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की खास मौजूदगी दिखेगी। अभिनेता बॉबी देओल ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे दशहरे पर लाल किला मैदान में रावण के पुतले का दहन करेंगे।
क्या बोले अभिनेता बॉबी देओल

एक वीडियो संदेश में बॉबी देओल ने कहा कि दिल्ली की रामलीला में इस बार मैं आ रहा हूं… तो मिलते हैं दशहरे पर, उनके आने की घोषणा के बाद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार लाखों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने पहुंचेंगे।
क्या है आयोजकों की प्रतिक्रिया
लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि इस बार “बॉबी देओल की भागीदारी से दशहरा और भी शानदार व यादगार बनेगा। उनकी मौजूदगी से समारोह में स्टार पावर का तड़का लगेगा।”
परंपरा के साथ भव्यता
लाल किले का लव कुश रामलीला देश की सबसे मशहूर रामलीलाओं में से एक है, जहां पौराणिक कथाओं के साथ आधुनिक मंचन का संगम देखने को मिलता है। इस आयोजन को देखने के लिए दिल्ली ही नहीं, बल्कि बाहर से भी लोग पहुंचते हैं।

