![](https://zeepunjabtv.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-11-30-at-6.08.41-PM.jpeg)
जालंधर 10 फरवरी (ब्यूरो) : शुक्रवार रात को जालंधर पठानकोट हाइवे पर स्थित भोगपुर के पास प्राइवेट कंपनी की एक तेज रफ्तार बस ने पहले ट्रेक्टर ट्राली उसके बाद एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वहां नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को भोगपुर के नजदीक एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें जालंधर की एक प्राइवेट कंपनी की बस की रफ्तार ज्यादा होने के कारण पहले ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
![](https://zeepunjabtv.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0006.jpg)
जिसके बाद एक बोलेरो कार में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रेक्टर ट्राली चालक को चोटे आई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
![](https://zeepunjabtv.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0005.jpg)