उधमपुर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,चीख-पुकार से गूंजा इलाका,पढ़े

CRIME NATIONAL ZEE PUNJAB TV

उधमपुर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,चीख-पुकार से गूंजा इलाका,पढ़े

न्यूज नेटवर्क 20 अप्रैल (ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। सुबह करीब 10 बजे हुई इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 29 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक, बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे और वह तेज रफ्तार से रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल 6 अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकांश यात्री रोजाना की तरह काम के सिलसिले में सफर कर रहे थे।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *