न्यूज नेटवर्क 13 जनवरी (ब्यूरो) : सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर और सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड के करनाल अध्यक्ष रजत ग्रोवर ने कुष्ठ आश्रम, करनाल में डॉ. सूफ़ी राज जैन गुरु जी के जन्मदिन और लोहड़ी के उपलक्ष्य में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया
करनाल: सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर के संस्थापक और सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड के पंजाब अध्यक्ष डॉ. सूफ़ी राज जैन जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर तथा लोहड़ी के शुभ उपलक्ष्य में करनाल के कुष्ठ आश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के साथ खुशियां साझा करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना था। आश्रम में निवासियों के बीच भोजन, गर्म कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर और सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड के करनाल अध्यक्ष रजत ग्रोवर, कुलदीप ग्रोवर, अरुणा ग्रोवर, अंकुश ग्रोवर, ईशा ग्रोवर और गायू ग्रोवर ने सेवा और सद्भावना को समाज का मूल आधार बताते हुए सभी को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर और सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड से जुड़े अनेक सदस्य और स्वयंसेवक शामिल हुए। सभी ने लोहड़ी पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया और गुरु जी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में समर्पित करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम समाज में सेवा, सद्भाव और समानता की भावना को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
