मेंटेनेंस कार्य के चलते कई फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित
जालंधर 16 मई (ब्यूरो) : जालंधर में आज बिजली विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार सप्लाई बंद रहेगी, जिससे दर्जनों क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक इन इलाकों में बिजली कटौती
प्रताप बाग, फगवाड़ा गेट, विंडसर पार्क फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इससे फगवाड़ा गेट, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, शिवाजी पार्क, खजूरा मोहल्ला, पक्का बाग, शेखां बाजार, पीर बोदला बाजार, कोट पक्षियां, गुरु बाजार, सैदा गेट, रेलवे, डीएवी कॉम्प्लेक्स और कोर्ट कॉम्प्लेक्स प्रभावित होंगे।

