जालंधर 19 मार्च (ब्यूरो) : बुधवार को जालंधर के मिट्ठापुर इलाके के पास एक खेत में नवजन्मे बच्चे का भ्रुण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे का भ्रुण ताजा और उसे आज सुबह ही किसी के द्वारा कपड़े में लपेट कर खेत में फेंका गया है। सबसे पहले शव खेत में चारा काटने आए सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने देखा था।
जिसके बाद गांव के लोगों इसके बारे में सूचित किया गया। उनके द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया गया है।
मिट्ठापुर के रहने वाले सुरिंदर ने बताया कि जब सुबह गाय के लिए चारा काटने खेत आया तो एक नीले रंग के कपड़े में बच्चे का भ्रुण पड़ा हुआ था। बच्चे का भ्रुण एकदम ताजा लग रहा था। सुरिंदर ने भावुक होकर कहा- ऐसे पाप की दुनिया में कोई सजा नहीं है। सुरिंदर ने आगे बताया कि कल यहां पर कुछ नहीं था। पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त जगह एक भ्रुण मिला है। मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था। मौके से कोई फिलहाल सीसीटीवी नहीं मिला है।
एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा यह भ्रुण ताजा जन्मा हुआ लग रहा है, किसने आज सुबह ही इस बच्चे को यहां पर फेंका है। एएसआई बलविंदर सिंह ने आगे कहा- अगर पहले से पड़ा होता तो कुत्ते उक्त भ्रुण को खा जाते, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।
