जालंधर : मोता सिंह नगर में महिला से लूट के बाद किए कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने क्यों किया B.Tech के स्टूडेंट ने कत्ल
जालंधर 5 मई (ब्यूरो) : जालंधर के बस स्टैंड के नजदीक मोता सिंह नगर में बीते दिनों हुए एक बुजुर्ग महिला के कत्ल का मामला आज पुलिस ने सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बी टेक में पढ़ने वाले 21 वर्षीय कार्तिक रेड्डी निवासी विशाखा पटनम स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपने ऊपर चल रहे कर्जे को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने पहले घर की रेकी करी, जिसके बाद उसने घर के अंदर घुस उक्त महिला का कत्ल कर उसके गहने लेकर फरार हो गया।
जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले रात को पुलिस को कत्ल की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उस दिन ही कत्ल का मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस की अलग अलग टीमें बनाकर जांच पड़ताल की गई । पुलिस की जांच में इस कत्ल मामले में कार्तिक रेड्डी निवासी विशाखा पटनम को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ने यह भी बताया कि कार्तिक से पूछताछ में उसने यह भी बताया कि उसने कोई कर्जा ले रखा था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। जिसके बाद उसने लूट करने की ठान ली। जब वह मोता सिंह नगर में पहुंचा तो उसने घर में एक बुजुर्ग महिला को देखा, जिसके बाद उसने घर में घुस महिला का मुंह दबाकर उसका कत्ल कर उसके गहने लूट ले गया। जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्तिक Lovely Professional University में B Tech का स्टूडेंट है। और वहीं अंदर ही हॉस्टल में रहता है।
डीसीपी ने कहा कि आज कार्तिक को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। जिसके बाद गहराई से इससे पूछताछ की जाएगी।
