बेटे-बहू ने मिलकर की पिता की हत्या? दोस्त भी वारदात में शामिल

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

बेटे-बहू ने मिलकर की पिता की हत्या? दोस्त भी वारदात में शामिल

जालंधर 30 अगस्त (सुखविंदर बग्गा) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत आते हरगोविंद नगर इलाके में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान दिलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि दिलजीत सिंह की हत्या उसके अपने बेटे, बहू और उनके एक दोस्त ने मिलकर की।

 

जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव अस्पताल लाया गया है, जिसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि दिलजीत सिंह की हत्या कथित तौर पर उसके बेटे सुखपाल सिंह, बहू रूही और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *