RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या

 

जालंधर 30 मई (ब्यूरो) : जालंधर में शनिवार को RTI एक्टिविस्ट Simranjit Singh की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के नजदीक चिह्नेदू क्षेत्र में हुई, जहां हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घटना के बाद आरोपी अपनी कार और हथियार मौके के पास ही छोड़कर फरार हो गए। गोली लगने से सिमरनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी मॉडल टाउन इलाके में सिमरनजीत सिंह पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस दौरान वह बाल-बाल बच गए थे। उस मामले में जोगा फोलड़ीवाल का नाम चर्चा में आया था।

सूत्रों के अनुसार, ताजा हत्याकांड के पीछे किसी RTI से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *