जालंधर के इस प्राइवेट स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रबंधक ने की छुट्टी

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर के इस प्राइवेट स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रबंधक ने की छुट्टी

 

जालंधर 7 मई (ब्यूरो) : पंजाब में सरकारी इमारतों और निजी शिक्षण संस्थानों को मिल रही धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों बीएसएफ चौक के नजदीक एक्टिवा में हुए एलईडी ब्लास्ट के बाद से पंजाब पुलिस पहले ही हाई अलर्ट पर है। वहीं अब जालंधर के बीएमसी चौक स्थित एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था भी तुरंत बढ़ा दी गई।

 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे स्कूल परिसर की जांच शुरू कर दी गई। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *