जालन्धर : पहले दो,अब चार पहिया वाहनों के लिए हुआ चौगिट्टी लद्देवाली फ्लाईओवर का उद्घाटन,बड़े वाहनों के लिए अभी भी अधूरा, पढ़े

जालंधर 9 फरवरी (ब्यूरो) : 23 करोड़ की लागत से तैयार लंबे चौगिट्टी लद्देवाली फ्लाईओवर लोगों को समर्पित होने जा रहा है। हालांकि इस फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर सत्ता पार्टी और विपक्ष पार्टी आमने-सामने है। कांग्रेस पार्टी के समय फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था और आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान समाप्त हुआ है। ब्रिज को बने करीब 2 महीने का समय हो चुका है। इस 2 महीने में चौगिट्टी लद्देवाली फ्लाईओवर का तीसरी बार उद्घाटन विधायक रमन अरोड़ा की तरफ से किया गया है। बता दे ब्रिज का उद्घाटन चाहे तीसरी बार किया गया है। लेकिन अभी चौथा उद्घाटन होना बाकी है। उसके बाद ही इस ब्रिज पर हैवी वाहन दौड़ सकेंगे।

https://youtu.be/gWTgVdWEVjQ?si=JeGb8CGCMxJljT-U

एक महीना पहले फ्लाईओवर को पूरी तरह से खोल दिया गया था। लेकिन सुरक्षा का हवाला देते हुए फिर से बंद कर दिया गया। उसके बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के शहरी प्रधान राजेंद्र बेरी से जब लोगों ने मिलकर बात की और बताया कि फ्लाईओवर पूरी तरह से तैयार है लेकिन खोला नहीं जा रहा जिसके बाद पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने एक हफ्ते की चेतावनी दी कि अगर फ्लाईओवर जल्द नहीं खोला गया तो वह खुद मौके पर जाकर इसको ब्लीच मशीन से खुलवा देंगे।

पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी की चेतावनी के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने एक हफ्ते से पहले किस ब्रिज पर टू व्हीलर को चालू करने का उद्घाटन किया। उसके बाद भी लोगों को जब परेशानी आई तो तीसरी बार शुक्रवार को शाम 3 बजे केवल कारों के लिए किस ब्रिज को खोला गया।

वहीँ दूसरी और आम आदमी पार्टी सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अभी इस फ्लाईओवर को छोटी गाड़ियों के लिए आज शुरू कर दिया गया है हालाँकि इस से पहले जब इस फ्लाईओवर को खोला गया था तो बिजली विभाग की और से बीच में हाईवोल्टेज तारो को लेकर अभी इसे रोक दिया गया है इसके बाद अभी बड़े वाहनों के लिए नहीं खोला गया है इस संबंध में अभी इसको 40 से 45 दिनों के प्रोसेस के बाद इसको दोबारा से बड़े वाहनों के लिए खोला जायेगा जिसका उद्धघाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *