एक तरफ शादी की खुशियां दूसरी तरफ अफरा-तफरी,जान बचा कर भागे लोग, देखें वीडियो किस तरह से भाग रहे रिश्तेदार

जी नेटवर्क (19 फरवरी) : एक तरफ जहां सभी लोग शादी की खुशी मना रहे थे। कि तभी वहां पर हजारों की तादाद में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह जो वीडियो आप अपनी सक्रीन पर देख रहे है। यह वायरल वीडियो मध्यप्रदेश की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब परिवार के सभी लोग जहां शादी को लेकर खुशियां मना रहे थे। तभी वहां पर मौजूद सभी लोगो पर मधुमक्खियों के एक झुंड ने वहां मौजूद सभी लोगो पर हमला कर दिया।

 

जिसके बाद सभी लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे थे। मधुमक्खियों ने लोगो को इतनी बुरी तरीके से काटा कि कुछ लोगो को तो अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ गया

 

मध्य प्रदेश के गुना में मधुमक्खियों के आतंक ने शादी समारोह में हड़कंप मचा दिया। इस हमले में न केवल कई मेहमान घायल हुए बल्कि 2 मेहमानों को तो आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, होटल की छत पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था, जिसने वहां मौजूद लोगों पर हमला किया।

 

मध्यप्रदेश के गुना शहर के एक मैरिज गार्डन में शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग हमले से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस घटना में वर और वधु पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और दो लोग गंभीर हैं।

 

दुल्हन के पिता प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि गार्डन में मधुमक्खियों के 20-25 छत्ते लगे हैं। गार्डन संचालकों से कहा भी था कि इससे कोई घटना हो सकती है। लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे में ही शादी करनी पड़ेगी।

 

शनिवार को मधुमक्खियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया। उनके हमले में दोनों पक्षों के कई मेहमान घायल हो गए। चार मेहमानों को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। जिसमें से 2 अभी भी आईसीयू में हैं। वधु पक्ष का कहना है कि शादी समारोह होने के बाद मामले की शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *