पोती की शादी के बाद डोली के साथ जा रहे रिटायर्ड कैप्टन दादे व आर्मी जवान पोते की सड़क हादसे में मौत

जी नेटवर्क 20 फरवरी (ब्यूरो) : अपने देश के लिए जहां इतने वर्षों तक सेवा निभा रहे परिवार पर आज मातम सा छा गया है। कई वर्षों से जहां पहले दादी ने देश के लिए सेवा कर कैप्टन रिटायर्ड हुए। वहीं उस जवान का पोता भी देश के लिए सेवा कर रहा था। जो परिवार इतने वर्षों से देश की सेवा में लगा हुआ है वही आज इस परिवार पर एक ऐसी आपदा आ गई जिससे उनके घर में ही नहीं पूरे गांव में मातम सा छा गया है।

होशियारपुर के रहने वाले सुरिंदर सिंह कटोच मैं बताया कि उनकी बेटी की शादी थी। वहीं दुल्हन का भाई साहिल कटोच बहन को शादी के लिए सेना से छुट्टी पर आया हुआ था। शादी समारोह बहुत अच्छे ढंग से चल रहा था। जिसके बाद जब लड़की की विदाई की रस्मे शुरू हुई। विदाई के दौरान लड़की का भाई साथ जाने वाली रसम के दौरान लड़की के दादा आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन रोशन लाल,भाई साहिल कटोच जो सेना में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। शादी के बाद मुकेरियां उनके पीछे कार में जा रहे थे। कि जब वह हरियाणा भूंगा गांव के पास पहुंचे तो अपनी कार में सवार होकर जब जा रहे थे।

 

तभी वहां उनके आगे एक आवारा पशु आ गया। जिसको बचाते हुए जब कार साइड पर किया तो कर नियंत्रण होकर सफेदे के पेड़ से जात कराई। इसके बाद आसपास के लोग वहां पर तुरंत इकट्ठा हो गए। जब वहां मौके पर देखा तो दादा रोशन लाल और पोते साहिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य दो घायलों को तुरंत वहां के नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

 

मौत की खबर सुनते ही जहां घर में खुशियों का माहौल था वहां मातम छा गया। जब गांव वासियों को इस दुख की खबर का पता चला तो पूरे गांव के लोग जैसे सदमे में चले गए हो। गांव के लोगों का कहना है कि यह परिवार सभी से अच्छे ढंग से रहता था।

इस कब का जब आर्मी के सीनियर अधिकारियों को पता चला तो वह भी इस दुख की घड़ी में शामिल हुए। सोमवार को दादे व पोते का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *