इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
जालंधर 3 जुलाई (ब्यूरो) : विश्वविद्यालय परीक्षाओं में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। अप्रैल 2026 में आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट SGPA प्राप्त कर अपनी मेहनत और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया।

होटल मैनेजमेंट विभाग में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (आठवां सेमेस्टर) के हरमनप्रीत, जशनदीप, पूजा, राधिका और सरबजीत ने 10 SGPA के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम मगू ने 9.92 SGPA के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि जशनप्रीत, विशाल भट्टी और अवतार सिंह ने 9.0 SGPA के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बी.वोक. (एचसीएम) के छठे सेमेस्टर में अमृतपाल सिंह, जतिन कुमार, राजित, रोहित कुमार, रोहित, संदीप कौर, सिमरनपाल सिंह और उर्वशी ने 10 SGPA के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेडिकल साइंसेज़ विभाग में बी.एससी. मेडिकल लैब साइंसेज़ (छठा सेमेस्टर) की पलक चंदेल ने 9.32 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। चाहत ने 8.84 SGPA के साथ द्वितीय और मुस्कान ने 8.79 SGPA के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
आईटी विभाग में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (छठा सेमेस्टर) की किरण ने 10 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनप्रीत कौर ने 9.88 SGPA के साथ द्वितीय तथा अवनीत ने 9.84 SGPA के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (चौथा सेमेस्टर) में हर्षदीप कौर ने 9.13 SGPA के साथ प्रथम, डेज़ी ने 8.96 SGPA के साथ द्वितीय तथा एकता, मुस्कान जस्सल और विशाली ने 8.78 SGPA के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैनेजमेंट विभाग में एमबीए (चौथा सेमेस्टर) की खुशबू वर्मा ने 9.15 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना और सुहानी जैन ने 9.00 SGPA के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कोमल ने 8.85 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बीबीए (छठा सेमेस्टर) में मनीषा रानी ने 9.52 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनजोत कौर ने 9.28 SGPA के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि जैसमीन कौर, काजलप्रीत कौर, लिज़ा और नवजोत कौर ने 9.04 SGPA के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनुप बौरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिभा को निखारने के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

