जालंधर के विधायक सहित करीब 100 से 150 लोगों पर इस थाने में हुई FIR दर्ज

जालंधर के विधायक सहित करीब 100 से 150 लोगों पर इस थाने में हुई FIR दर्ज

जालंधर 29 अप्रैल (ब्यूरो) : बीते कुछ दिन पहले CNG प्लांट के विरोध में आदमपुर के भोगपुर शहर में हाइवे को बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया था। आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के साथ कई लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद NHAI के अधिकारी के बयानों पर MLA सुखविंदर कोटली सहित जहां 22 लोगों पर बाय नेम मामला दर्ज किया गया है। वहीं 100 से 150 अज्ञात लोगों पर अलग अलग धाराओं के तहत थाना भोगपुर में मामला दर्ज किया गया है।

 

वहीं इस संबंध में विधायक कोटली ने कहा कि पिछले लंबे समय से इस cng प्लांट का विरोध किया जा रहा है। इसके चलते उस दिन भी प्लांट का घेराव करने जा रहे सभी लोगों को पुलिस ने सड़क पर रोक दिया। जिसके बाद सभी लोग वहीं पर बैठ अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे।

 

वहीं अब पुलिस ने एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर कांग्रेस विधायक कोटली सहित 100 से 150 लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है। कोटली ने कहा कि प्रशासन पर्चा दर्ज करके लोगों की आवाज को दबा नहीं सकता। पुलिस जब चाहे उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वह लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। आदमपुर हलके के लोगों को ध्यान में रखते हुए वह अपनी जान भी कुर्बान कर देंगा। इस दौरान उन्होंने दर्ज की गई एफआईआर दर्ज किए जाने का पुलिस का स्वागत किया।

 

पुलिस को दी शिकायत में एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि धरने के लिए सभी को एक साइड दी गई थी, जिससे वह एक साइड पर अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और टी-पॉइंट से हाईवे बंद कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहा और लोगों को परेशान होना पड़ा। बार बार अपील करने के बाद भी उक्त धरना खत्म नहीं किया गया है। जिसके बाद उन पर ये एक्शन लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *