जालंधर 24 जनवरी (ब्यूरो) : बुधवार की रात को जालंधर के न्यू लक्ष्मीपुर में रहते उद्योगपति के घर बड़ी वारदात हो गई। घर के ताले तोड़े बिना ही कर पहली मंजिल से करीब 55 तोले सोना चांदी के बर्तन और₹50000 की नगदी चुराकर फरार हो गए। इस सारी वारदात का उद्योगपति राजकुमार को 72 घंटे बाद पता चला। हैरान करने वाली बात यह है कि घर की पहली मंजिल पर चोरी हुई है। लेकिन घर का कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं है। चोर कहां से और कैसे दाखिल हुए हैं।इसका कुछ भी पता नहीं चला।
घर के मालिक उद्योगपति राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते हैं। उनकी गेट वॉल की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को उनकी पत्नी मीनाक्षी मथुरा चली गई थी। पत्नी की मथुरा जाने के बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर ही सो गए थे। सोमवार की रात को आखरी बार वह पहली मंजिल पर गए थे।
तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन जब बुधवार को उनकी पत्नी वापस लौटी, तुम्हें अपने बेडरूम में गई तो देखा की अंदर अलमारियां टूटी पड़ी थी। जिसमें रखा हुआ सारा गहना और नगदी गायब थी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
