घर के बाहर कार लगाना भी अब नही है सुरक्षित

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालन्धर 10 जनवरी (ब्यूरो) : अब तो घर के बाहर कॉल लगाना भी लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के तिलक नगर से सामने आया है।

जहां घर के बाहर कार मालिक अपनी कार खड़ी करके चला जाता है। वह आराम की नींद सो रहा और बाहर रात करीब 1:00 बजे एक शख्स जिसने मुंह ढका हुआ है और सिर पर टोपी डाली हुई है। वह अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आता है और गाड़ी के ऊपर डाल आग लगाकर फरार हो गया।

जानकारी देते हुए कार के मालिक मनविंदर सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर पार्क कर चले गए। जिसके बाद सुबह से बाहर निकल कर देखा तो कार को आग लगी हुई थी। जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें आया कि रात करीब 1:00 बजे एक युवक आकर कार पर कुछ डाल आग लगाकर फरार हो जाता है। इस सब घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *