नशे में धुत प्रवासी ने अहाते में तेजधार हथियार से किया हमला
जालंधर 3 मई (सुखविंदर,राहुल) : जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में उस समय लोगों में दहशत फैल गई। जब नशे में धुत एक प्रवासी ने तेजधार हथियार लेकर अहाते में हमला कर दिया। इस हमले को देख लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा तफरी मच है। इलाके में अचानक पीसीआर रोमियो 38 की टीम गश्त कर रही थी।
जिसे देख लोगों ने तुरंत उसे सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर 38 के ए एस आई त्रिलोचन सिंह ने प्रवासी युवक से तेजधार हथियार छीनकर उसे थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर अहाते पर कुछ नौजवानों का झगड़ा हुआ था और उसके बाद एक प्रवासी व्यक्ति दातर हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और सभी लोगों को मारना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंच इससे तेजधार हथियार बरामद कर लिया है। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

