धूप में खड़ा करने की सजा के बाद छात्र उठाया खौफनाक कदम

CRIME EDUCATION PUNJAB ZEE PUNJAB TV

बच्चों ने कहा- स्कूल की सख्ती ने ले ली साथी की जान

न्यूज़ डेस्क 2 मई (ब्यूरो) : गुरदासपुर के ब्लॉक काहनूवान के गांव झंडा लुबाना से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां कस्बा दसूआ के एक नामी निजी स्कूल से परेशान होकर 15 वर्षीय छात्र नवजोत सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह पास के शहर दसूआ स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था।

 

बताया जा रहा है कि बीती 27 अप्रैल को स्कूल प्रशासन ने किसी मामूली गलती के चलते नवजोत को सख्त सजा दी। आरोप है कि उसे दो पीरियड तक तेज धूप में खड़ा रखा गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया। इसी तनाव के चलते नवजोत ने जहरीली दवा निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गई।

नवजोत की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने बेहद भावुक माहौल में उसे सेहरा सजाकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ सख्ती और कथित ज्यादतियां की जाती थीं। उन्होंने नवजोत के परिवार को इंसाफ दिलाने और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, भैणी मियां खान के डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *