Hotel Park Plaza पर कार्रवाई को लेकर गरमाई सियासत, चंदन रखेजा बोले : बदले की राजनीति

CRIME Featured JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद नेताओं को हिरासत में लेने पर उठे सवाल, देखें वीडियो

जालंधर 18 मार्च (ब्यूरो) : मंगलवार को जालंधर में पंजाब की मान सरकार द्वारा एक बार फिर हिंद समाचार समूह पर कार्रवाई की गई, जिसका जमकर विरोध हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कई आला नेता होटल पार्क प्लाजा में पहुंचे और पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का शांतिपूर्ण विरोध किया। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने दोनों ही पार्टियों के करीब 40 नेताओं को हिरासत में ले लिया और देर रात उन्हें जामशेर स्थित सदर थाने ले जाया गया।

इसी बीच भाजपा के जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वे अपने कई साथियों के साथ जामशेर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
चंदन रखेजा ने सरकार की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसे बदले की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ऐसे पत्रकार समूह पर कार्रवाई की है, जिसके परिवार ने शहादत देकर निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा दिया है।

भाजपा के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी पर रखेजा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही वेंटिलेटर पर है और मोगा में हुई बदलाव रैली में पंजाबियों का उत्साह देखकर सरकार अपना होश खो बैठी है। दिल्ली तक इनके नेता और अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं।

रखेजा ने अपने साथियों सहित सुबह तक थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से इन गिरफ्तारियों को लेकर कई सवाल खड़े किए।

इस मौके पर उनके साथ महासचिव गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जेपी पांडे, अमरजीत कुमार, जरनैल सिंह दीपला, रविंदर, राजविंदर घुम्मन, भवनीत सिंह, गुरविंदर सिंह मुल्तानी, संदीप पठानिया सहित कई अन्य साथी भी मौजूद रहे और सरकार की इस बदले की राजनीति का जमकर विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *