जालंधर : भाजपा ने CM मान का पुतला फूंक किया जोरदार प्रदर्शन,देखें वीडियो
जालंधर 22 अगस्त (ब्यूरो) : बीते दिन पहले यानि कल वीरवार को भाजपा के सीनियर लीडर्स को पंजाब पुलिस द्वारा उस समय हिरासत में लिया गया जब वह भारीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई योजनाओ के केम्प में शामिल हुए थे। जिस दोआन अलग अलग हलकों से सिनियरलीडरों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद थाना आदमपुर और थाना शाहकोट के बहार बीजेपी के कार्यकर्ताओ द्वारा इकठा होकर धरना प्रदर्शन भी किया गया। वहीँ बता दें कि इस समय पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जालंधर के श्री राम चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अर्थी फूंककर अपना रोष जाहिर किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
जानकारी देते हुए भाजपा के जालंधर प्रधान सुशिल शर्मा ने बताया कि बीते दिन पंजाब सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह सुविधा शिविरों के नाम पर लोगों का व्यक्तिगत डाटा इकट्ठा कर रही है। सरकार ने इसको गंभीर मामला मानते हुए सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा था कि कोई भी अवैध तरीके से डाटा इकट्ठा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने वीरवार को कई भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया था।
शर्मा ने यह भी कहा कि उसके द्वारा लगाए जा रहे शिविर केवल जागरूकता के लिए हैं और पार्टी का मकसद केंद्र सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को जनता तक पहुँचाना है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार जनता को हक मिलने से रोक रही है और झूठे आरोप लगाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में भाजपा पूरे पंजाब की विधानसभा सीटों पर इसी तरह के उग्र प्रदर्शन करेगी। शर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता रुकने वाला नहीं है। संघर्ष और तीखे आंदोलन के जरिए सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

इसमें जालंधर सेंट्रल में भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के नेतृत्व में श्री राम चौक में, नॉर्थ हल्के में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में किशनपुरा,कैंट हल्के में पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में सब्जी मंडी चौक,वेस्ट हल्के में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के नेतृत्व में बाबू जगजीवन राम चौक में धरना प्रदर्शन किया गया।
इन प्रदर्शनों में सेंट्रल हल्के में इंचार्ज जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी और दविंदर कालिया, कैंट हल्के में जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, नॉर्थ हल्के में जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,वेस्ट हल्के में जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की को लगाया गया।इस रोष प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और मान सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस मौके राकेश राठौर ने कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा की हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह दिन काला अध्याय के रूप में जाना जायेगा जहां लोकतंत्र को ताक पर राज्य सरकार कानून तंत्र पर दबाव बना कर अपनी दमनकारी नीतियों की मनमानी करवा रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की विकास-विरोधी मानसिकता को भी उजागर करने वाला यह कृत्य प्रदेश के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन से वंचित कर रहा है।

इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि भाजपा ऐसे अलोकतांत्रिक तरीकों से विचलित नहीं होगी और पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को पंजाब के हर कोने तक पहुंचने और सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता मान सरकार के इन हथकंडों से नहीं डरेंगे और जनता को मोदी सरकार के लाभ पहुंचाने के लिए काम करते रहेंगे।

इस मौके सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि मान सरकार पुलिस तंत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पंजाबियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रही है जो पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार की घटिया राजनीतिक सोच और पंजाब विरोधी नीतियां जगजाहिर हो चुकी है और 2027 में आप पार्टी की दिल्ली की तरह पंजाब में बड़ी हार पक्की होने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में भाजपा को विकल्प के रूप में देख रहे है।
वहीं अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्यमंत्री मान पूरी तरह बौखलाए घूम रहे है और आज प्रदेश की जनता के सामने आप पार्टी के कुशासन की जीती जागती तस्वीर सामने आई है।उन्होंने कहा कि मान सरकार पुलिस तंत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पंजाबियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रही है जो किसी रूप में अस्वीकार्य है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, दविंदर भारद्वाज, दविंदर कालिया,मनीष विज,जिला सचिव अनु शर्मा,अमित भाटिया,मुनीश सहगल,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,योगेश मल्होत्रा,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, संजू अरोड़ा,बलजीत सिंह प्रिंस,मनोज अग्रवाल, ललित बब्बू, शमा,किशन लाल शर्मा, सन्नी शर्मा,अभी सिक्का, गौरव मेहता, दीवान अमित अरोड़ा, राजिंदर गोसाई,मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, क्षितिज ढल, प्रदीप कपानिया,राजीव वालिया,राजेश जैन,ऋतु राज मोती,जसबीर सिंह जज,गुरमीत सिंह निक्का,जिला भाजपा उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि महेंद्रू,जिला कैशियर हितेश स्याल,जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, सूर्या मिश्रा,अनुज शारदा,मंडल अध्यक्ष आर के शर्मा,राजेश मल्होत्रा,आशीष सहगल, गुरप्रीत विक्की, संजीव शर्मा मनी, भगवंत प्रभाकर,भरत काकड़िया,हनी कंबोज,प्रशांत गंभीर,किरण भगत, सुमन राणा,नीलम सोढ़ी,चंचल, अमरजीत सिंह अमरी, मंडल अध्यक्ष बलराज बधन, कुलदीप मानक, जॉर्ज सागर,शिव दर्शन अब्बी,पुनीत शुक्ला,जिला सचिव मीनू शर्मा,अनिल ठाकुर, यश धीर, पार्षद शोभा मीनिया,मनजीत सिंह टीटू, तरविंदर सोई,अजय बब्बल,दर्शन लाल भगत,अमित संधा, कुणाल शर्मा, मनीष बल, सोनू चौहान,अजय ठाकुर, ऋषि बहल,प्रदीप खुल्लर,रविंदर धीर,संदीप पाहवा,रमेश शर्मा,राज कुमार भल्ला, भगत मनोहर लाल, तरसेम थापा,दीपू भगत, सचिन सरीन,अनीता कपूर,सीमा रानी, ज्योति विरदी, कृष्णा मीनिया, रमेश निश्चल,राजन मल्हन, पार्षद सरताज, आलम मक्कड़,आदि उपस्थित थे।


