जालंधर : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन पद से राजविंदर कौर को हटाया,जाने किसे मिली यह जिम्मेदारी,पढ़े
जालंधर 8 अगस्त (अभिषेक) : पंजाब सरकार ने आज कई पदों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को आगे लाए है। वहीं जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अब रमणीक सिंह लक्की रंधावा को लगाया गया है।

रमणीक सिंह लक्की रंधावा
बता दें कि पंजाब सरकार ने 25 फरवरी को राजविंदर कौर को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की चेयरमैन लगाया था। जिसके बाद राजविंदर कौर ने 18 मार्च को अपना पद संभाला था। अपना पद संभालने के 5 महीने के भीतर ही उनको इस पद से हटा दिया है।


