भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का ने वरुण व मोहित को किया पदोन्नति

0

जालन्धर 24 मार्च (ब्यूरो) : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का ने केंद्रीय विधानसभा से वरुण दुबे को जिला महामंत्री व कैंट विधानसभा से मोहित शर्मा को जिला सचिव बना कर पदोन्नति किया। इससे पहले वरुण दुबे दो बार से जिला सचिव एक बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मोहित शर्मा इससे पहले जिला कल्चरल इंचार्ज थे।

 

जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का ने कहा कि वरुण दुबे और मोहित शर्मा काफी समय से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं। उनके काम को देखते हुए उनको पदोन्नति किया गया है। वरुण दुबे वह मोहित शर्मा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वह और मेहनत के साथ पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here