आजादी दिवस पर समाज सेविका संजीवा थमन को अवार्ड के साथ दिया डिप्टी स्पीकर ने किया सम्मानित

जालन्धर 15 अगस्त (ब्यूरो) : स्वतंत्रता दिवस पर जालन्धर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में करवाये गए कार्यक्रम के दौरान डिप्टी स्पीकर पंजाब स. जै किशन सिंह रोडी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद परेड ग्राउंड का जायजा लिया गया। इस कार्यक्रम में पहले पंजाब पुलिस व अन्य जवानों ने परेड कर सलामी दी। जिसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
इस समागम में साल भर में अच्छे कार्य करने वालो को डिप्टी स्पीकर की और से सम्मानित भी किया गया। जिसमें ह्यूमैनिटी एनजीओ की संस्थापक संजीवा थमन को उनके द्वारा किये गए कार्यो को देखते हुए विशेष सन्मान दिया गया। संजीवा थमन ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर पिछले लंबे समय से हर वर्ष मेडिकल कैम्प लगवा रहे है। साथ ही पंजाब में आये बाढ़ ग्रस्त इलाको में जाकर लोगो को राशन वितरित कर मदद की गई। संजीवा ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा लोगो की मदद करती आई है। आगे भी हम और हमारी संस्था ऐसे ही मदद के लिए काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *