डॉ. सूफी राज जैन को सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उत्तर भारत) पद पर नियुक्ति,पढ़े

0

न्यूज नेटवर्क 4 (ब्यूरो) : सूफी इस्लामिक बोर्ड (SIB) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान ने सूफी परंपरा के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. सूफी राज जैन को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उत्तर भारत) नियुक्त किए जाने की घोषणा की है।

इसके साथ ही सूफी दिव्या राज जैन को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, SIB का दायित्व सौंपा गया है। ये नियुक्तियाँ संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, सूफी संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई हैं।

डॉ. सूफी राज जैन लंबे समय से सूफी विचारधारा और सर्वधर्म सद्भावना के प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी। इसी तरह, सूफी दिव्या राज जैन के नेतृत्व में पंजाब में सूफी इस्लामिक बोर्ड की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी होंगी।

गुजरात प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट सूफी अनवर हुसैन ने भी डॉ. सूफी राज जैन को इस सम्मानजनक पद पर नियुक्ति के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. राज जैन का सूफी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में योगदान सराहनीय है, और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंसूर खान ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने पद पर रहते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे और सूफी मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here