जालंधर 8 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : शुक्रवार की रात को जालंधर के हर गोविंद नगर में उसे समय लोग दहशत में आ गए। जब सालों में बाल कटवाने युवक गया तो अंदर का हाल देख उसने शोर मचा दिया। जिसका शोर सुन आसपास के लोग दहशत में आ गए। जब उक्त युवक ने अन्दर देखा तो अंदर सैलून मालिक का शव लटक रहा था। जिसे देख लोगो के होश उड़ गए। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब एक युवक सैलून में बाल कटवाने गया तो अंदर शव लटक रहा था। लोगों ने बताया कि इसका नाम विजय कुमार पुत्र काला राम निवासी मोगा के गांव दत्ता का रहने वाला है। वैसे वह जालंधर के हरगोबिंद नगर में रहता है। मौके पर पहुंचे थाना 8 के एसएआई संजय कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
