पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
जालंधर 21 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर के बस स्टैंड के नजदीक लिंक रोड पर पंजाब रोडवेज की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थू चाहल के रूप में हुई है।
https://youtube.com/shorts/2Peq57zcAjI?si=vhLhDJuMihE8phOI
जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौंकी के एएसआई ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लिंक रोड पर पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर देखा गया। तो मोटरसाइकिल से बाहर व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एएसआई ने बताया कि मृतक के मोबाइल से रिश्तेदार का फोन लगा हुआ था जिसे इस बारे में सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।वहीं उन्होंने बताया कि बस को अपने कब्जे में ले लिया गया है और जो भी बनती कार्रवाई होगी वह पारिवारिक सदस्य के बयानों पर की जाएगी।

