सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा का निधन,आज शाम होगा अंतिम संस्कार,पढ़े
जालंधर 14 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, शिक्षाविद और समाजसेवी अनिल चोपड़ा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा, व्यापार और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। अनिल चोपड़ा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन थे तथा शहर की प्रभावशाली और सम्मानित हस्तियों में उनकी गिनती होती थी।
स्वर्गीय अनिल चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज मंगलवार, 14 अप्रैल को शाम 5 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी और उनके शुभचिंतक अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।
अनिल चोपड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं व्यापारिक क्षेत्र में भी उन्होंने PPR ग्रुप के जरिए कई सफल आयाम स्थापित किए और जालंधर के कारोबारी जगत में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया।
समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा। वे जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। यही कारण है कि वे केवल एक उद्योगपति या शिक्षाविद नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत माने जाते थे।
उनके निधन को जालंधर के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शहर के कई राजनीतिक नेताओं, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

