जालन्धर : पत्नी को ड्यूटी से घर ला रहे दम्पति से स्नैचिंग कर उनके ही इलाके में भागे लूटेरे

जालन्धर 25 जुलाई (ब्यूरो) : महानगर में लूट व चोरी की वारदातें आए दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते लूटेरे बेखोफ घूम रहे है। लेकिन कहते है ना कि जब समय बुरा हो तो ऊंठ पर बैठे को भी कुत्ता काट लेता है।


ऐसा ही एक मामला जालन्धर के राम नगर से सामने आया है। जहां अपनी एक्टिवा पर घर जा रहे दम्पति से मोटरसाइकिल सवार लूटेरों ने उनकी चैन झपट कर रामनगर फाटक की और फरार हो गए। लेकिन जब फाटक के पास पहुंचे तो फाटक बंद था। जिसके बाद वह राम नगर इलाके की गलियों में घुस गए। लूटेरो को इसके बारे में कुछ जानकारी नही थी कि जिन दम्पति से स्नैचिंग की है। वह उसी इलाके के रहने वाले है।
जानकारी देते हुए परवीन कुमार ने बताया कि वह खराद का काम करते है तथा उनकी पत्नी आशा रानी एक निजी अस्पताल में काम करती है। आज रोजाना की तरह परवीन किमर अपनी पत्नी को अस्पताल से लेकर घर को जा रहे थे। कि जब वह राम नगर के नजदीक पहुंचे तो पल्सर बाइक पर सवार दो लूटेरो ने पीछे बैठी उनकी पत्नी आशा रानी के गले से चेन झपट फरार हो गए। जिसके बाद फाटक बंद होने के कारण जब वह राम नगर इलाके में घुसे तो तो दम्पति ने शोर मचा दिया। जिसके बाद इलाके के लोग भी शोर सुनकर बाहर आ गए। जिस उपरांत दोनों लूटेरो को काबू कर लिया। और उनकी जमकर छित्तर परेड भी की।
लूटेरो की खातिरदारी करने के बाद लूटेरो द्वारा छीनी गई चेन महिला को वापिस दी गई। लोगो ने दोनों लूटेरो को थाना एक की पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना एक के प्रभारी नवदीप ने बताया कि लूटेरो को लोगो द्वारा पकड़वाया गया है। पुलिस ने उनको अपने तौर पर मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *